बिलासपुर— पेश हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के छत्तीसगढ़ के बजट को लेकर भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर के जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राज कैवर्त ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की यह बजट छत्तीसगढ़ को नयी उचाईयों तक पहुंचाने वाला बजट है। विष्णु देव साय का बजट संकल्प की थीम पर पेश हुआ है जिसमे सभी वर्गो का पूरी तरह से ध्यान रखा गया है, पेश हुए बजट से छत्तीसगढ़ के विकास को नयी रफ्तार मिलेगी।
राज कैवर्त ने कहा कि बस्तर को नक्सल मुक्त करने का लक्ष्य एवं बस्तर को मुख्य धारा में जोड़ने वाले बजट से निश्चित रूप से लाभ होगा साथ ही रायपुर में पहला आयुर्वेद कालेज खोलने का जिला महामंत्री ने स्वागत किया बजट मे हमारे बिलासपुर के एयरपोर्ट को भी वायु योजना से जोड़ा गया है जिससे जल्द ही नयी उडाने हमारे बिलासा देवी एयरपोर्ट से प्रारंभ होगी, अच्छी शिक्षा के लिये छत्तीसगढ़ आईटी,नये फोरलेन फ्लाईओवर, युवाओं के लिये एजुकेशन हब सहित अनेको नयी सौगाते हमारे बिलासपुर को भी मिली है, जिससे आने वाले सालो मे हमारा बिलासपुर शहर भी विकास के नये कीर्तिमान स्थापित करेगा

