आम बजट पर बेरोजगारी, महंगाई और ग्रामीण विकास पर खास जोर नहीं – त्रिलोक चंद्र श्रीवास

Bilaspur— छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा आज आम बजट प्रस्तुत करने पर प्रतिक्रिया देते हुए जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने कहा कि यह बजट जनता के सोच अनुरूप नहीं है, आम जनता के जनकल्याण के लिए चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी ने जो वादे किए थे, वह वादों को पूरा करते हुए इसमें नहीं दिख रही है, बेरोजगारी भत्ता जो युवाओं को दिया जाना था, उस पर भी कोई नई घोषणा नहीं हुई है, शिक्षित बेरोजगारों के रोजगार के लिए कोई पहल इस बजट में नहीं दिखाई दे रहा है, शिक्षा पुलिस स्वास्थ्य विभाग में जो रिक्त पद है उन पदों पर भी भरती के लिए कोई प्रावधान इसमें नहीं दिख रहे हैं, जनता के अपेक्षाओं पर यह बजट खरा नहीं उतर रहा है, ग्रामीण विकास पर भी जितना ध्यान और जितना बजट दिया जाना था, वह इस बजट में नहीं दिया गया है, विगत दो वर्षों में ग्रामीण विकास हेतु पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा ग्राम पंचायतो को किसी भी प्रकार की राशि प्रदाय नहीं कराई जा रही है, मनरेगा 15वें वित छोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के विकास कार्य नहीं हो रहे हैं,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *