मिलनसार,मृदूभाषी एवं कर्मठ युवा नेता चिंटू गुप्ता को संगठन में कसावट लाने बनाया रेलवे युवा मोर्चा मंत्री

बिलासपुर —  भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर द्वारा पार्टी में युवा और अनुभवी नेतृत्व को आगे बढ़ाने का कार्य चल रहा है पार्टी ऐसे युवाओं को आगे कर नेतृत्व की कमान सौंप रही है जो पार्टी समर्पित, मिलनसार और जनता के बीच अलग पहचान रखते हैं इसी कड़ी में शहर विधायक अमर अग्रवाल जी के करीबी युवा कर्मठ नेता चिंटू गुप्ता जी को रेलवे युवा मोर्चा में मंत्री बनाया गया है चिंटू गुप्ता जी सरलहदय एवं युवाओं में लोकप्रिय है राजनीति में अपना गुरु शहर विधायक अमर अग्रवाल को मानते हैं और उन्हीं के आशीर्वाद से राजनीतिक अनुभव प्राप्त कर आगे बढ़ रहें है रेलवे युवा मोर्चा मंत्री बनने पर चिंटू गुप्ता ने सभी शीर्ष नेतृत्व और शहर विधायक अमर अग्रवाल को धन्यवाद कहा है CG HUNT भी चिंटू गुप्ता जी को इस नये दायित्व के लिए अनंत शुभकामनाएं देता है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है