गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश राजपूत ने पांच दीप प्रज्ज्वलित कर संत रविदास जी के आदर्शों का किया स्मरण

तखतपुर । गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भाजपा किसान मोर्चा बिलासपुर जिला अध्यक्ष दिनेश राजपूत ने अपने निवास पर पांच दीप प्रज्ज्वलित कर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की तथा उनके बताए समरसता, समानता, सेवा, मानवता और सामाजिक सद्भाव के आदर्शों का स्मरण किया।
इस अवसर पर श्री राजपूत ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन समाज को सत्य, सेवा, परिश्रम, समर्पण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उनके विचार आज भी प्रत्येक व्यक्ति को भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा, राष्ट्रहित और लोककल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल गुरु वंदन का पर्व नहीं, बल्कि महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का भी अवसर है। संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर ही समरस, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प साकार किया जा सकता है।
इस अवसर पर श्री राजपूत ने पांच दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदेश, विधानसभा क्षेत्र एवं समस्त देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य तथा सामाजिक समरसता की मंगलकामना की। उन्होंने सभी नागरिकों से संत रविदास जी के आदर्शों को अपनाकर प्रेम, भाईचारे और सद्भाव से परिपूर्ण समाज के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *