किसानों से मुलाकात कर समस्याओं की जानकारी ली — दिनेश राजपूत

तखतपुर : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बिलासपुर दिनेश राजपूत ने विधानसभा तखतपुर के सेवा सहकारी बैंक तखतपुर पहुंचकर किसानों से मुलाकात की और धान बिक्री भुगतान व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली।
दिनेश राजपूत ने किसानों को बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार किसानों के हित में लगातार ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। शासन के निर्देशानुसार किसानों को धान बिक्री की राशि का भुगतान नियमित रूप से किया जा रहा है। प्रतिदिन लगभग 500 किसान भुगतान प्राप्त करने के लिए बैंक पहुंच रहे हैं, जिनका नियमानुसार भुगतान किया जा रहा है।

इस दौरान दिनेश राजपूत ने बैंक के शाखा प्रबंधक से चर्चा कर कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी किसानों को शासन के नियमों के अनुसार समय पर और सुचारु रूप से भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने समिति प्रबंधकों की बैठक लेकर निर्देशित किया कि सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ हर पात्र किसान तक सरल और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और गांव-गांव के किसानों को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है।

दिनेश राजपूत ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिसके कारण आज प्रदेश के किसानों में विश्वास और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *