इंटरनेशनल ओलिंपियाड ऑफ मैथमेटिक्स में नैला जांजगीर के मास्टर शिवोम अग्रवाल ने अर्जित किया 100 में से 96.5 स्कोर, स्टेट एवं जोनल में प्राप्त की 28वीं रैंक

बिलासपुर —- सिल्वरज़ोन फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा
सिल्वरज़ोन ओलंपियाड ओपन प्रतियोगिता कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, कंप्यूटर विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, गणित, वाणिज्य, सामाजिक अध्ययन, सामान्य ज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभा खोज ओलंपियाड (आईटीएचओ) सहित विषयों में शामिल पाठ्यपुस्तकों से आगे बढ़कर आत्मविश्वासपूर्ण और भविष्य के लिए तैयार मानसिकता के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने के लिए प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।
फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2025-26 हेतु आयोजित प्रतियोगिता में नैला,जांजगीर नगर के निवासी दंपत्ति सोनू अग्रवाल(अभियोजन अधिकारी)-पूजा अग्रवाल (अभियोजन अधिकारी जांजगीर ) के पुत्र शिवोम अग्रवाल ने जो कि जांजगीर स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 2nd में अध्ययन दौरान इंटरनेशनल ओलंपियाड ऑफ मैथमेटिक्स विषय में भाग लेकर 100 में 96.5 स्कोर अर्जित करते हुए स्टेट/जोनल में 28 रैंक प्राप्त किया ।
विदित हो कि मास्टर शिवोम अग्रवाल को शैक्षणिक वर्ष 2025-26 हेतु स्कूल की ओर से भी मैथ्स जीनियस अवार्ड प्रदाय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *