बिलासपुर —- कांग्रेस नेता को जान से मारने की धमकी, घर के बाहर गाली गलौच( आदतन बदमाश रतु मिश्रा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज) , कांग्रेस नेता को जान से मारने की धमकी देने एवं घर के बाहर अश्लील गाली गलौज करने और माहौल गंदा करने वाले, आदतन गुंडा बदमाश शैलेंद्र मिश्रा उर्फ रतू के विरुद्ध सरकंडा थाने में मामला दर्ज किया गया है, इस बारे में विस्तार से जानकारी मिली है कि बिलासपुर शहर के सरकंडा जबड़ापारा निवासी कांग्रेस नेता श्री महेश नारायण मिश्रा जो शहर जिला कांग्रेस कमेटी वर्तमान में महामंत्री हैं, ने सरकंडा थाना एवं पुलिस अधीक्षक से प्रमाण सहित शिकायत किया


कि दिनांक 8 मार्च को रात लगभग 12:15 बजे सरकंडा थाने के निगरानीशुदा गुंडा बदमाश एवं कई आपराधिक मामलों में सम्मिलित शैलेंद्र मिश्रा उर्फ रतु एवं सरकंडा निवासी सुरेश नागवानी उर्फ सुरेश सट्टा द्वारा कांग्रेस नेता के घर के बाहर अश्लील शब्दों से गाली गलौच करने एवं जान से मारने की धमकी दिया जा रहा था, बात ना बड़े इसलिए कांग्रेस नेता ने कुछ नहीं किया, आज 9 मार्च को कांग्रेस नेता श्री महेश मिश्रा ने प्रमाण सहित पुलिस अधीक्षक से शिकायत किया जिस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना सरकंडा के द्वारा आपराधिक तत्व शैलेंद्र मिश्रा उर्फ रतू एवं सुरेश नागवानी, उर्फ सुरेश सट्टा के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 296, 351( 3) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है, विदित हो की रतु मिश्रा के विरुद्ध कई थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं, एवं रितु मिश्रा थाना सरकंडा का निगरानीशुदा गुंडा बदमाश भी है, पूर्व में थाना सरकंडा के द्वारा उनके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई हेतु भी अनुशंसा किया गया है ll



