सेहतमंद छत्तीसगढ़ का संकल्प: स्वास्थ्य–सुरक्षा और जनकल्याण की नई इबारत


छत्तीसगढ़ में जन–कल्याण योजनाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है। शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना और आवास–विकास कार्यक्रमों ने जरूरतमंद परिवारों को एक नई सुरक्षा और सम्मान की गारंटी दी है। प्रदेश में स्वास्थ्य, आवास और जनजातीय विकास को लेकर सरकार के प्रयास अब ज़मीनी स्तर पर मजबूत बदलाव ला रहे हैं।
1. शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना से मिला निःशुल्क उपचार का भरोसा
सेहतमंद प्रदेश बनाने के लक्ष्य के साथ शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए जीवन–रक्षक सिद्ध हो रही है।
प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार
गंभीर बीमारियों और बड़े ऑपरेशनों का भी निःशुल्क इलाज
गरीब और कमजोर वर्ग बिना आर्थिक तनाव के अपने प्रियजनों का करा रहे बेहतर उपचार
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच दोनों में आया बड़ा सुधार
इस योजना के चलते प्रदेश में स्वास्थ्य–सुरक्षा का दायरा मजबूत हुआ है और हजारों परिवार आर्थिक संकट से बच रहे हैं।
2. विशेष पिछड़ी जनजातियों के सम्मान और विकास का डबल इंजन सरकार का संकल्प
विशेष पिछड़ी जनजातियों के सामाजिक सम्मान, सुरक्षा और भविष्य को लेकर सरकार की पहल लगातार तेज़ हो रही है।
शिक्षा, आवास, स्वास्थ्य और आजीविका पर विशेष ज़ोर
जनजातीय परिवारों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध,जनजातीय क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार,डबल इंजन सरकार के संवेदनशील प्रयासों ने इन समुदायों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार लाया है।
3. पीएम आवास योजना और पीएम जन मन अभियान से मिल रहा पक्के घर का अधिकार
छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना और पीएम जन मन अभियान के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजातियों को पक्के आवास का अधिकार तेजी से मिल रहा है।
जिनके पास रहने के लिए सुरक्षित घर नहीं था, अब उन्हें पक्के मकान मिल रहे हैं
नई सुविधाओं से युक्त आवासों से परिवारों में सुरक्षा और स्थिरता की भावना
जनजातीय परिवारों के सामाजिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण कदम
इन योजनाओं ने दूरस्थ अंचलों में भी आशा और विकास की नई किरण पहुंचाई है।

स्वास्थ्य सुरक्षा से लेकर आवास और जनजातीय विकास तक छत्तीसगढ़ में जनकल्याण आधारित प्रशासनिक मॉडल नई दिशा दे रहा है शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना, पीएम आवास योजना और जनजातीय विकास अभियानों की बदौलत हजारों परिवारों में नई उम्मीद, नई राहत और सुरक्षित भविष्य की नींव तैयार हो रही है।
इन सभी बातों के लिए और राज्य के बेहतर विकास के लिए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक घोरे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बहुत-बहुत धन्यवाद कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *