रायगढ़ —- पुसौर थाना क्षेत्र के चिखली गांव में दीपक बरैठ व शिवशरण दोनों मजदूरी करते थे दोनों ने 9 मार्च की रात दीपक का जन्मदिन मनाया 10 मार्च को गांव के स्कूल के पेड़ पर दोनों की लाश एक ही साड़ी के अलग-अलग छोर पर लटकती पायी गयी दीपक ग्राम तेतला और शिवशरण ग्राम कटंग पाली का रहने वाला था शिवशरण मैकेनिक का काम करता था जबकि दीपक मजदूरी करता था 9 मार्च को दीपक का जन्मदिन मनाने के बाद पहले वह शिवचरण के घर गए और वहां से घूम कर वापस घर लौट गए दीपक बाइक घर छोड़कर बाहर निकाला और शिवचरण के साथ जन्मदिन मनाने चीखली बाजार पहुंचा जहां दोनों ने खूब शराब पी और अगले ही दिन गांव के ही शासकीय माध्यमिक शाला के परिसर में बबूल के पेड़ पर दोनों की लाश लटकती मिली पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है

