Bilaspur —- दिनांक 11 मार्च 2026 को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत बिलासपुर इकाई द्वारा ज्ञानदीप स्पर्श कन्या विद्यालय तीफरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में 60 दृष्टि बाधित बच्चियों को एवं शिक्षिकाओं को किया सम्मान एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा प्रधानाचार्य ज्योति


तिवारी जी को मोमेंटो द्वारा सम्मानित किया गया। सबसे पहले दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सभी दिव्यांग बच्चों ने एक से एक प्रस्तुति एवं कविता से सबका मोहन को मोह लिया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरुण अग्रवाल जी को बच्चों द्वारा बनाए गए गुलदस्ता और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के मोमेंटो द्वारा सम्मान किया गया उनके द्वारा स्वस्थ रहने के लिए अपने खान पर कैसे


ध्यान दिया जाए और मासिक धर्म के बारे में विस्तृत जानकारी दिऐ एवं सवाल जवाब एवं समाधान भी किया गया। बच्चियों के जरूरत को देखते हुए मार्क हॉस्पिटल के सहयोग से अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन निशुल्क लगवाने का आश्वासन दिया। सभी जबर्दस्त तालियों से स्वागत किया। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की प्रांत महिला प्रमुख एवं शासकीय अधिवक्ता सुनीता मानिकपुरी द्वारा सभी बच्चियों को अपने अधिकार स्पर्श गुड टच और बेड टच के बारे में जानकारी दिया। कभी भी ऐसी सिचुएशन आने से आपको कहां रिपोर्ट दर्ज करना है उसके बारे में विस्तृत जानकारी दिए। जिला अध्यक्ष श्री निर्मल घोष जी द्वारा अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के बारे में विस्तृत जानकारी दिए। समाजसेविका किरण सिंह जी द्वारा प्रधानाचार्य एवं बच्चों की सराहना की। महिला अध्यक्ष शेफाली घोष द्वारा सभी बच्चियों की परफॉर्मेंस की सराहना किया। एवं सभी टैलेंट बच्चों के

कल्चरल प्रोग्राम के लिए प्लेटफार्म देने का संकल्प लिया। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा दो बोरी चावल, एक बोरी गेहूं, 5 किलो राहर दाल, केला, बिस्कुट, मिक्सर सभी बच्चियों को टिफिन डब्बा से सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती शेफाल निर्मल घोष जी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरुण अग्रवाल जी, समाज सेविका श्रीमती किरण सिंह जी प्रांत महिला प्रमुख सुनीता मानिकपुरी,अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के संरक्षक श्रीमती रामकली तिवारी , जिला अध्यक्ष श्री निर्मल कुमार घोष,उपाध्यक्ष राजेश पांडे, महिला अध्यक्ष शेफाली घोष, पर्यावरण प्रमुख रेखा गुल्ला, उपाध्यक्ष पूनम पांडे, अन्नपूर्णा पवार, सोनिया साहू, पदमजा सिन्हा, रश्मि दीक्षित, अधिवक्ता ऋषि राज , राजकुमारी द्विवेदी, लक्ष्मी सोनी, चंचल कुशवाहा आदि का सहयोग रहा।


