असम/रायपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम से देशभर के किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22 वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर देश के लगभग 9.32 करोड़ किसानों के खातों में करीब ₹18,650 करोड़ की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई।
छत्तीसगढ़ में भी इस योजना का बड़ा लाभ किसानों को मिला है। राज्य के लगभग 24.71 लाख किसानों के खातों में ₹498 करोड़ से अधिक की राशि सीधे जमा की गई, जिससे प्रदेश के किसानों को आर्थिक मजबूती मिली है।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता किसान मोर्चा बी.पी. सिंह ने प्रदेश के किसानों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए लगातार काम कर रही है वहीं प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय जी केंद्र की सभी योजनाओं को प्रदेश में शत प्रतिशत उतारने का कार्य कर रहे है जिससे छत्तीसगढ़ के किसानों को डबल इंजन के सरकार की योजनाओं का पूर्ण लाभ मिल रहा है
बी.पी. सिंह ने कहा,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए सम्मान और संबल की योजना है। इसके माध्यम से देश के करोड़ों किसानों को सीधे आर्थिक सहायता मिल रही है। छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख किसानों के खातों में आज राशि पहुंचना इस बात का प्रमाण है कि सरकार किसानों के हित और उनकी आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह योजना किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और कृषि को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है

