लोक निर्माण विभाग में डी विनीता राव की अगुवाई में भव्य अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन


बिलासपुर —– लोक निर्माण विभाग बिलासपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुंगेली नाका स्थित सर्किट हाउस में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मधुलिका सिंह एडीशनल एसपी बिलासपुर,नूपूर शर्मा, श्रीमती किरण सिंह अध्यक्ष सहयोग फाउंडेशन एवं रिच लुक किड्स प्ले स्कूल

संचालिका, डॉ स्वाति शर्मा वैज्ञानिक कृषि महाविद्यालय बिलासपुर, श्रीमती सृष्टि सिंह वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी उपस्थित थे विशेष अतिथि के रूप में डा अरूण अग्रवाल उपस्थित थे कार्यक्रम की शुरूआत आये हुए सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर की इसके पश्चात सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया स्वागत के बाद डॉ अग्रवाल द्वारा महिलाओं में होने वाले कैंसर के बारे में विस्तार से बताया इसके पश्चात सत्य साईं हेल्प वे से आये बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया लोक निर्माण विभाग की बहनों द्वारा जसगीत एवं फाग गीत गाया गया जिसमें सभी ने खूब डांस किया इसके पश्चात मुख्य अतिथि मधुलिका सिंह ने सभी

महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी एवं विशाखा एप के बारे में जानकारी दी नूपुर शर्मा ने भी सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी और कहा कि हर महिला मजबूत है इसलिए अपने अंदर की शक्ति को पहचानिए और हमेशा सही दिशा में काम करिए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि किरण सिंह ने महिलाओं को बधाई दी कि वह घर और बाहर दोनों जगह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाती है महिला ईश्वर की बेहद खूबसूरत रचना है मुख्य अतिथि डॉ स्वाति शर्मा ने कहा कि हम महिलाएं अपने खान पान पर ध्यान नहीं देते हैं परिवार की सेहत गृहणी के हाथ होती है इसलिए आप रसोई में खाना बनाये तो सब्जियों को बैक्टीरिया रहित करके बनाये इसके पश्चात विभाग की लगभग 70 महिलाओं को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम देने आये बच्चों को  श्रीमती किरण सिंह द्वारा विशेष उपहार प्रदान किया गया और कार्यक्रम के अंत में सभी ने फूलों की होली खेली और एक-दूसरे को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी इस पूरे कार्यक्रम का संचालन डी विनीता राव द्वारा किया डी विनीता राव के नेतृत्व में ही महिलाओं के लिए हर साल भव्य कार्यक्रम लोक निर्माण विभाग में आयोजित किया जाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *