किसान मोर्चा के द्वारा आयोजित जन चौपाल — जिलाध्यक्ष दिनेश राजपूत हुए शामिल

तखतपुर । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश किसान मोर्चा के निर्देश पर जिले के विभिन्न ग्रामों में “विकसित भारत जी राम जी – कृषक श्रमिक जन चौपाल” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिल्हा विकासखंड के ग्राम बसिया में जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश राजपूत शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री राजपूत ने कहा कि “विकसित भारत का संकल्प तभी पूर्ण होगा जब देश का किसान मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनेगा। भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हित में लगातार ऐतिहासिक निर्णय लिए जा रहे हैं—पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार और न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि जैसे कदमों से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।”
उन्होंने कहा कि “जन चौपाल के माध्यम से हम सीधे किसानों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझ रहे हैं और समाधान की दिशा में कार्य कर रहे हैं।”
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सोमेश तिवारी ने कहा कि “भाजपा सरकार ने गांव, गरीब और किसान को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाई हैं, जिसका सीधा लाभ किसानों तक पहुंच रहा है।”

जनपद अध्यक्ष बिल्हा रामकुमार कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि “किसानों की समृद्धि ही क्षेत्र के विकास की कुंजी है और सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।”
जिला महामंत्री दिनेश कौशिक ने कहा कि “किसान मोर्चा के माध्यम से किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।”

कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री धर्मेंद्र चंद्राकर, राजकमल साहू, मंडल अध्यक्ष श्री साहू जी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मन्नूलाल यादव, अंकित पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवांगन जी, ग्राम पंचायत बसिया के सरपंच, पूर्व सरपंच पुन्नी साहू सहित भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *