बिलासपुर —- सामाजिक संस्था नव सृजन मंच रायपुर द्वारा राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ महतारी अलंकरण सम्मान समारोह वृंदावन हॉल रायपुर में आयोजित किया गया,, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मान किया गया ,,जिसमें सक्षम के साथ जुड़कर दिव्यांगों की सेवा एवं सामाजिक सेवा जैसे उत्कृष्ट कार्य के लिए फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर दिव्या उपाध्याय को श्रेष्ठ महतारी अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया ,इस कार्यक्रम में श्री अमरजीत सिंह जी छाबड़ा अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग छत्तीसगढ़ अर्चना झा अतिरिक्त मुख्य पुलिस अधीक्षक रायपुर, सुरेशा चौबे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया ,मिलेना कुर्रे मैडम आईपीएस की गरिमामई उपस्थिति में सम्मानित किया गया,
इसी प्रकार श्री शिवम संस्था बिलासपुर द्वारा भी डॉक्टर दिव्या उपाध्याय को सुपर वुमन पर्सनालिटी का पुरस्कार प्रदान किया गया, सक्षम संस्था के सदस्य डॉक्टर दिव्या उपाध्याय को सम्मानित होने पर सक्षम के सदस्यों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित किया गया,,


