अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा आगामी कार्यक्रम हेतु मार्च महीने का बैठक संपन्न


Bilaspur —-  अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा तीसरा रविवार दिनांक 22 मार्च 2026 को आवश्यक बैठक रखा गया एवं आगामी माह के लिए कार्यक्रम तय हुआ।1) कई प्राइवेट स्कूलों में पुराने छात्रों से एडमिशन फीस वसूला जाता है जो की गैरकानूनी है ग्राहक पंचायत द्वारा विषय को कलेक्टर के पास ज्ञापन देकर उठाने का निर्णय लिया गया।
2) पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता कार्यक्रम स्कूलों और कॉलेज में करवाना।
3) गरीब बस्ती में जाकर जागरूकता फैलाना
इस बैठक में प्रांत महिला प्रमुख सुश्री सुनीता मानिकपुरी, जिला अध्यक्ष श्री निर्मल कुमार घोष, जिला उपाध्यक्ष मदन मोहन गुल्ला, जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती शेफाली घोष, महिला सहसचिव पूनम पांडे, कार्यालय मंत्री श्रीमती सुमिता दास गुप्ता, पर्यावरण प्रमुख श्रीमती रेखा गुल्ला, रीना झा कार्यकर्ता श्री दुर्गा दास गुप्ता,, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *