महासमुंद — रोप वे टूटा, ट्राली गिरी, ट्राली पहाड़ से टकराईं और 20 फीट नीचे गिरी ,महासमुंद जिले के प्रसिद्ध खल्लारी माता मंदिर में रोपवे टूटने से शिक्षिका आयुषी की मौत हो गई आयुषी आत्मानंद स्कूल में पदस्थ थी रायपुर के राजा तालाब में रहती थी उनकी शादी 4 साल पहले हुई थी हादसे में 16 श्रद्धालु घायल हुए आयुषी के पति देवर और ननद का रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है वही दो अन्य घायल महासमुंद मेडिकल कॉलेज में भर्ती है जबकि कुछ घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है सभी लोग चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन माता के दर्शन करने आए थे जिनमें से कुछ श्रद्धालु रोपवे से लौट रहे थे तभी रोपवे का केबल टूटने से हादसा हो गया ट्रॉली पहाड़ से टकराई और 20 फीट नीचे गिर गई जिला प्रशासन ने इस हादसे में लापरवाह रोपवे संचालक और दो स्थानीय कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज की है

