राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुनीत कार्य क्रम “सेवा दिवस”के रुप में प्रत्येक शाखा में मनाने प्रत्येक “मंगलवार”को की गयी नियत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुनीत कार्य क्रम “सेवा दिवस”के रुप में प्रत्येक शाखा में मनाने प्रत्येक “मंगलवार”को नियत की गयी है।
आज दिनांक २४/०३/२०२६ को दाहिर उप घर प्रभात संजीवनी शाखा में सेवा कार्य को मूर्तरूप देने
“व्हील चेयर, वाकर, पल्स-आक्सीमीटर, सक्शन मशीन,नेवुलाइजर उपकरणों सहित” श्री गणेश ” किया गया।
इस शुभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्तीय टोली के माननीय सदस्य डॉ ०विनोद तिवारी अस्थि रोग विशेषज्ञ,नगर कारवाह श्रीमान् माधव मिश्रा,उपनगर सेवा प्रमुख श्रीमान् डॉ गजेंद्र साहू, शाखा सेवा प्रमुख डॉ मनोज सोमानी शाखा कारवाह प्रफुल्ल मिश्रा, मुख्य शिक्षक गोविन्द पमनानी, उपनगर सम्पर्क प्रमुख अरूण निर्णेजक, प्रार्थना प्रमुख जयन्त यादव ,गटनायक शिरिष कुमार पाण्डेय सहित शाखा के सभी स्वयंसेवक उपस्थित थे।
इसका उद्देश्य आवश्यकता नुसार जरुरत मन्दों को नि: शुल्क में उपकरण उपलब्ध कराना है। साथ ही किसी के पास उपयोग के पश्चात अनुपयोगी स्थिति में मेडिकल सामग्री घर में पड़ी हो वे शाखा सेवा प्रभाग से सम्पर्क कर सहयोग कर सकते हैं।