तीरंदाजी संघ ने छत्तीसगढ़ में लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान का क्षेत्रीय केंद्र स्थापित करने हेतु मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय खेल मंत्री से मांग की

Bilaspur—  छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी और केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मनसुख मांडवीया जी से छत्तीसगढ़ में लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान का क्षेत्रीय केंद्र छत्तीसगढ़ में स्थापित करने हेतु मांग की है खेलों का बड़ा तीर्थ कहूं या महाकुंभ कहूँ,
वह ग्वालियर में लक्ष्मीबाई के नाम से खुला हुआ है अगर इसकी एक शाखा छत्तीसगढ़ में आती है, तो छत्तीसगढ़ के खिलाड़ीयों के लिए यह मील का पत्थर साबित होगी और  मुख्यमंत्री इसके लिए जो प्रयास कर रहे है तो निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में खेल और खिलाड़ीयों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी, और यूं कहूं छत्तीसगढ़ में उस दिन से ओलंपिक में जाने  का एथलीट  के माध्यम से रास्ता खुल जाएगा* , इस अवसर पर समस्त सांसद , विधायक एक स्वर से उक्त संस्थान का क्षेत्रीय केंद्र छत्तीसगढ़ में स्थापित करने की मांग करनी चाहिए  मैं तीरंदाजी संघ की तरफ से माननीय यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से विनम्र निवेदन करता है कि इस मांग पर सहानुभूति पूर्वक माननीय केंद्रीय खेल मंत्री को अवगत कराए  जिससे छत्तीसगढ़ का नाम भी पूरे देश में गूंजे और भारत को प्रशिक्षित एवं दमदार खिलाड़ी मिले जो आगे आने वाले समय में देश का नाम रोशन कर सके