बिलासपुर। शहर के व्यापारी वर्ग के लिए गर्व और खुशी का विषय है कि बुधवारी बाजार व्यापारी संघ के युवा अध्यक्ष श्री नितिन छाबड़ा को भारतीय जनता पार्टी के व्यापारी प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर शहर का संयोजक नियुक्त किया गया है। नितिन छाबड़ा को उनके निरंतर समर्पण, कुशल नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा का परिणाम मानी जा रही है। नितिन छाबड़ा लंबे समय से व्यापारी हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और उनकी पहचान एक ऊर्जावान एवं कर्मठ युवा नेता के रूप में रही है।
ज्ञात हो कि बुधवारी बाज़ार व्यापारी संघ के अध्यक्ष के रूप में भी वे पिछले एक साल से अपनि सेवा देते आ रहे है साथ ही वे भाजपा युवा मोर्चा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष की भूमिका निभा चुके है। पंजाबी समाज में भी वे निरंतर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते है व अन्य सामाजिक सेवाओ में अपना योगदान देते आ रहे है। नितिन छाबड़ा ने बिलासपुर के लाड़ले विधायक श्री अमर अग्रवाल जी और भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक सिंह ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त किया और ये विश्वास दिलाया है की उन्हें जो दायित्व दिया गया है उसपर वे खरे उतरेंगे और इस पद की गरिमा बढ़ायेंगे और पार्टी का नाम ऊंचा करेंगे ।
बुधवारी बाज़ार व्यापारी संघ ने भारतीय जानता पार्टी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस नियुक्ति पर अपनी खुशी ज़ाहिर की है।
इस मौके पर अमरजीत सिंह दुआ, राकेश अग्रवाल, बलजीत खनुजा , संजय सलूजा, सुरेंद्र आजमानी, तविनदर पाल अरोरा , मोहन जैसवनी, असितपाल जुनेजा, दर्शन छाबङा, हार्दिक तेज़ानी, वीजू भोजवानी, सुनील, रमेश भोजवानी, सुनील, राकेश सोनी, मनोज सोनी, रवि राव, जसवीर गांधी, अमन होरा सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


