नवीन प्राथमिक शाला सिर गिट्टी में चैत्र नवरात्रि पर 81 कन्याओं का किया गया पूजन

बिलासपुर —-  सामाजिक समरसता के अंतर्गत नवीन प्राथमिक शाला सिरगिट्टी में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर शाला में पढ़ने वाली 81 कन्याओं का पूजन किया गया। शाला की प्रधान पाठिका श्रीमती अंजू शुक्ला वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती शशि सिंह, श्रीमती सीता रजक तथा शिक्षक योगेश

करंजगांवकर द्वारा कन्याओं के पैर धोकर तथा कुमकुम तिलक लगाकर उनका पूजन किया गया । कन्याओं को शिक्षकों द्वारा उपहार प्रदान किया गया।विगत कई वर्षों से शाला के शिक्षकों द्वारा वर्ष में दो बार नवरात्रि के समय कन्याओं का पूजन किया जाता है जिसमें समाज का भी सहयोग प्राप्त होता है।कार्यक्रम के अंत में शाला में उपस्थित सभी बच्चों को प्रसाद स्वरूप केले का वितरण किया गया। कार्यक्रम में शाला की शिक्षिका मुमताज बेगम खान तथा श्रीमती पूर्णिमा पात्रे उपस्थित थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *