बिलासपुर —- चैत्र नवरात्र में चारों तरफ़ भक्त मां की भक्ति में लीन है शहर के प्रत्येक मंदिरों में पूजा-अर्चना एवं मनोकामना ज्योति कलश से माता का दरबार जगमगा रहा है भक्तों की कोशिश रहती है कि वह नवरात्रि में देवी मंदिरों के दर्शन करने अवश्य जाएं इसी कड़ी में माता के अनन्य भक्त, मिलनसार और सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले छत्तीसगढ़ी योग आयोग के पूर्व सदस्य रविन्द्र सिंह ठाकुर जी मल्हार पहुंचे और मां डिडेश्वरी के दर्शन पश्चात सपरिवार आरती कर भोग प्रसाद ग्रहण किये।ज्योति कलश दर्शन कर माता रानी से प्रदेश वासियो के सुख शांति समृद्धि के लिए प्रार्थना की

