बिलासपुर —- श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति सिरगिट्टी बिलासपुर द्वारा आयोजित भव्य पूजा महोत्सव में आज मां तुलजा स्वरूप के छत्तीसगढ़ युवा आयोग के पूर्व सदस्य रविन्द्र सिंह ठाकुर जी ने पूजा अर्चना आरती पश्चात भोग ग्रहण किया। बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह जी ने श्रद्धालुओं को नवरात्रि व रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा की मां सोलापुरी आपके परिवार को शुभ शांति समृद्धि प्रदान करें।आप सभी निरोगी रहे। यही माता रानी से प्रार्थना करता हूं। आरती पश्चात आज लक्की ड्रा का सफल आयोजन किया गया। जिसमें विजेता इस प्रकार रहे:

🥇 प्रथम – रानी निर्मलकर (सिरगिट्टी)
🥈 द्वितीय – श्रीमती अनिता यादव (शुभम् विहार, सिरगिट्टी)
🥉 तृतीय – पूर्णिमा मानिकपुरी (नयापारा, सिरगिट्टी)
🏅 चतुर्थ – श्रीमती सुनीता देवी सिरगिट्टी
🏅 पंचम – श्रीमती सिमरन (न्यू लोको कॉलोनी)
🏅 श्रीमती ज्योति लक्ष्मी (शुभम् विहार, सिरगिट्टी)
इन सभी विजेताओं को उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियों श्री राजेंद्र शुक्ला पूर्व मंडी अध्यक्ष, श्रीमती अनिता शुक्ला जिला पंचायत सदस्य,श्री रविंद्र सिंह, पूर्व सदस्य योग आयोग छत्तीसगढ़, डॉ एस. अरुण पटनायक डायरेक्टर अमेठी यूनिवर्सिटी, श्री विजय मरावी, पार्षद व जोन प्रभारी, श्री दिनेश कौशिक श्री कमलेश दुबे संजय दवे बबलू केसरवानी के करकमलों द्वारा सम्मानित किया गया। समिति द्वारा सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष यु मुरली राव उपाध्यक्ष संजीव पाल, महासचिव एन रमना मूर्ती, प्रेमलाल चौहान, एम तावडू, श्री राम पंडित सहित कमेटी के सभी सदस्य व नगर के गाणमान्य नागरिक व सहीत सैकड़ों के तादात में महिला श्रद्धालु उपस्थित थे।


