अंतराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई छत्तीसगढ़
प्रांत द्वारा 16 अगस्त 2021 सोमवार को श्रवण मास के आखिरी *सावन सोमवार, रानी अवंती बाई लोधी जयंती, पं. अटल बिहारी बाजपेई पुण्य तिथि, राम कृष्ण परम हंस पुण्य तिथि, पारसी नव वर्ष, प्रत्यक्ष कृती दिन* को ऑनलाइन मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष डॉ अनीता अग्रवाल ने *सभी पारसी भाई* और बहनों को मंच के माध्यम से *उनके नव वर्ष पतेती* की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
*शंकर पार्वती* की स्तुति कर सावन के आखिरी सोमवार पर शंकर भगवान को प्रसन्न कर *सतयुग निर्माण* की प्रार्थना की।
उन्होंने *पं. अटल बिहारी बाजपेई* पूर्व प्रधानमंत्री की *फोटो* पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने भारत रत्न बाजपाई के अदम्य पुरुषार्थ, दूरदृष्टिता, परमाणु परीक्षण, ग्रामीण सड़क योजना, इंटरलिंकिंग ऑफ रिवर्स आदि अनेक उद्धरण जो भारत के संपूर्ण विकास और विश्व पटल पर भारत की पहचान, प्राप्त स्थान को याद किया । कविता की लाइन गई प्राची मे अरुणिम की रेख देख पता हूँ
गीत नया गाता हूँ
टूटे हुए सपनों की कौन सुने सिसकी
अन्तर की चीर व्यथा पलको पर ठिठकी
हार नहीं मानूँगा,
रार नई ठानूँगा,।
*रामकृष्ण परमहंस* की पुण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भारत के एक महान संत, आध्यात्मिक गुरु एवं विचारक बताया जिन्होंने सभी धर्मों की एकता पर जोर दिया। उन्हें बचपन से ही विश्वास था कि ईश्वर के दर्शन हो सकते हैं अतः ईश्वर की प्राप्ति के लिए उन्होंने कठोर साधना और भक्ति का जीवन बिताया।
*उमा बंसल* ने मंच संचालन कर बाजपाई जी की कविता सुनाई। कदम से कदम मिलाए जा।
*उषा कलानौरिया और सुलोचना धनावत* ने अटल बिहारी बाजपाई की जीवनी, उनके कार्यों, उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
*पुष्पा अग्रवाल और डिंपल अग्रवाल* ने रानी अवंती बाई लोधी के साहस वीरता की गाथा सुना उनके संपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाल सभी को अवगत करवाया।
*सभी बहनों* ने अपने अपने स्थान पर शिव जी की *पूजा अभिषेक* कर सतयुग की मंगलकामना की।
*प्रेमलता गोयल* ने आज का इतिहास बताया 1886: राम कृष्ण परमहंस देव ने गोधूलि वेला में अंतिम सांस ली।1960: साइप्रस को ब्रिटेन से मुक्ति मिली। वहां इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रुप में मनाया जाता है।2008: कॉन्गो में तैनात 125 भारतीय पुलिस अफ़सरों को संयुक्त राष्ट्र शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2008: कॉन्गो में तैनात 125 भारतीय पुलिस अफ़सरों को संयुक्त राष्ट्र शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
*रेखा गर्ग* ने बताया कांग्रेस ने वैकल्पिक प्रस्ताव को खारिज कर दिया। मुस्लिम लीग ने *16 अगस्त को एक सामान्य हड़ताल* की योजना बनाई इसे अस्वीकार करने के लिए इसे *प्रत्यक्ष कार्य दिवस* कहा, और एक अलग मुस्लिम मातृभूमि की मांग पर जोर दिया।
*आभार प्रदर्शन* कर विश्व कल्याण की भावना से *शांति पाठ* द्वारा कार्यक्रम समापन किया गया।
