अब नहीं रुकेंगे कदम: निःशुल्क कृत्रिम अंग शिविर से 78 दिव्यांगजनों को मिली नई राह

बिलासपुर। “दिव्यांगता मुक्त भारत” के संकल्प के साथ धर्म जागरण समन्वय एवं शहीद विनोद चौबे नगर वार्ड 32 के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क कृत्रिम अंग (हाथ एवं पैर) प्रत्यारोपण शिविर का चौथा दिवस अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह सेवा परियोजना 01 से 05 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश एवं महावीर सेवा सदन, कोलकाता के सहयोग से तकनीकी मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान किए जा रहे हैं।

शिविर में अब तक कुल 103 पंजीयन हो चुके हैं, जिनमें से 78 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग सफलतापूर्वक प्रदान किए जा चुके हैं। कोलकाता से आए अनुभवी डॉक्टरों एवं तकनीकी विशेषज्ञों की टीम द्वारा अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता अनुसार कृत्रिम हाथ एवं पैर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस सेवा कार्य से लाभान्वित दिव्यांगजन एवं उनके परिजनों में अत्यंत हर्ष एवं संतोष का वातावरण है।

चौथे दिवस के अवसर पर वंदेमातरम् मित्र मंडल से श्री महेंद्र जैन, फल व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री अनिल सलूजा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ओम माखीजा, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री तारणिश गौतम, विश्व हिन्दू परिषद से श्री संदीप गुप्ता, समाजसेवी बसंत साहू धर्म श्री राजेश सिंह बिसेन, श्री सौरभ दुबे,आयोजन समिति धर्म जागरण समन्वय से श्री अभय सिंह श्री भृगु अवस्थी अमित तिवारी रवि गोपाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने इस पुनीत सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर शिविर में सेवाएं दे रहे डॉक्टरों एवं पूरी टीम का सम्मान (फेलिसिटेशन) भी किया गया।

आयोजकों ने बताया कि रविवार को इस शिविर का अंतिम दिवस होगा, जिसमें शेष दिव्यांगजनों को भी कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे।

यह शिविर सेवा, समर्पण और मानवता का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है, जो “दिव्यांगता मुक्त भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *