बिलासपुर —- भारतीय जनता पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है जिसमें सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को मुख्य प्राथमिकता दी गई है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर को मजबूत करने ,घर-घर जाकर जनसंपर्क करने और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा व विकास कार्यों का प्रसार करने का संदेश दिया है राष्ट्र सेवा सुशासन अंत्योदय को समर्पित विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कर्मठ निष्ठावान एवं अनुशासित कार्यकर्ताओं को मंडल मंत्री मध्य बिलासपुर अंकित झा ने हार्दिक शुभकामनाएं दी है और अपील की,कि भाजपा परिवार का प्रत्येक सदस्य अपने घर पर भाजपा का झंडा फहराकर भाजपा स्थापना दिवस मनाया

