भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस  पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री दिनेश राजपूत जी ने शक्ति केंद्र करनकापा, विधानसभा तखतपुर में मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री दिनेश राजपूत जी ने शक्ति केंद्र करनकापा, विधानसभा तखतपुर में मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा का ध्वजारोहण कर राष्ट्र एवं संगठन के प्रति समर्पण भाव के साथ की गई। इसके पश्चात स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली।
अपने प्रेरणादायक संबोधन में श्री दिनेश राजपूत जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने हेतु पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करें, जिससे समाज के हर वर्ग को उसका लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच श्री प्रमोद कौशिक जी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती और विकास कार्यों में सहभागिता पर जोर दिया।
इसके पश्चात ग्राम में आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम में भी श्री दिनेश राजपूत जी ने सहभागिता की एवं ग्रामवासियों के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश भी दिया।
इस कार्यक्रम में मण्डल महामंत्री कश्यप जी, मयंक पाण्डेय जी, टीकम कौशिक जी, राजाराम साहू जी, आनंद साहू जी, रुपेश साहू जी सहित भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन ने संगठन की मजबूती, जनसंपर्क और सामाजिक समरसता का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *