भव्य स्वागत, अहीर नृत्य और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ संपन्न हुआ यादव ठेठवार समाज का प्रांतीय महा अधिवेशन, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव रहे मुख्य अतिथि”।

यादव ठेठवार समाज के प्रांतीय महा अधिवेशन में छत्तीसगढ़ शासन के माननीय शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रदेश स्तरीय इस भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान राधा-कृष्ण मंदिर में राधारानी एवं श्रीकृष्ण जी को माल्यार्पण, आरती एवं पूजन-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात यादव समाज का ध्वज फहराकर वार्षिक अधिवेशन का विधिवत प्रारंभ हुआ।

उक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी शशिकांत यदु ने दी। अधिवेशन में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों का पंजीयन किया गया तथा समस्त अतिथियों का सम्मान कर मंचीय उद्बोधन आयोजित हुआ। द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव का आगमन हुआ, जिनका स्वागत अहीर योद्धा नृत्य दलों की मनमोहक प्रस्तुति, गाजे-बाजे एवं आतिशबाजी के साथ किया गया। समाज द्वारा उन्हें गजमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत पश्चात नगर पालिका राजिम के अध्यक्ष श्री महेश यादव ने सभा को संबोधित करते हुए समाज हित में एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

अपने उद्बोधन में माननीय श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि यादव समाज एक सम्मानित एवं गौरवशाली इतिहास वाला समाज है। उन्होंने कहा कि यादव समाज भगवान श्रीकृष्ण के वंशज हैं, इसलिए प्रत्येक घर में लड्डू गोपाल की स्थापना एवं नियमित पूजा-अर्चना की परंपरा को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने सामाजिक एकता को मजबूत करने हेतु प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने तथा सामाजिक कार्यक्रमों में अधिकाधिक सहभागिता की अपील की। साथ ही उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने पर भी जोर दिया, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

प्रदेश संरक्षक (प्रांतीय युवा) श्री रामसिंह यादव ने अपने संबोधन में युवा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सामाजिक समरसता यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए इसे “श्रवण तीर्थ यात्रा” की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि युवा समाज की नींव होते हैं और उनके द्वारा किए जा रहे रचनात्मक कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा “कौन बने करोड़पति” में सम्मानित श्री रोम शंकर यादव का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्राचार्य श्री नंदकिशोर यादव ने किया।

अधिवेशन में प्रमुख रूप से सतीश यादव (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत फिंगेश्वर), गुलेन्द्र यादव, हरिश यादव, परमानंद यादव (प्रदेश अध्यक्ष, प्रांतीय युवा), नरोत्तम यदु (प्रदेश महासचिव, प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ), पुष्कर यादव (प्रदेश कोषाध्यक्ष), रामसिंह यादव, उपेन्द्र यादव, छगन यादव, सरोज यदु, ललिता यदु, उत्तम यादव, ताम्रध्वज यादव, जितेन्द्र यदु, रमन लाल यादव, साधूराम यादव, रमेश यदु, शंकर यादव, देवनारायण यादव, भागीराम यादव, बिहारीलाल यादव, मेघनाथ यादव, संतोष यादव, दालीलाल यादव, पीलूराम यादव, जोहत राम यादव, राजू यादव, कोमल यादव, ईश्वर यादव, बलराम यादव, रोम शंकर यादव, हरिराम यदु, बसंत यदु, बी.पी. यदु, घनश्याम यादव, बलदेव यादव, राजकुमार यादव, हरिशंकर यादव, जनक यादव, अभिषेक यादव, अश्वनी यादव, मुरारी शंकर लाल यादव, मन्नूलाल अहिर, भोजराम अहिर, बंटी यादव, रितेश यादव, महेश ठेठवार, तुलेश्वर यादव, कृष्ण कुमार यादव, संतोष यादव, शोभाराम यादव, रामजीवन यादव, गजानंद यादव, अमन यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *