नई दिल्ली/रायपुर। केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में किसानों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए खरीफ 2026 के लिए ₹41,534 करोड़ की खाद सब्सिडी को मंजूरी दी गई है। इस फैसले का सीधा फायदा देशभर के किसानों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को मिलेगा।
धान उत्पादन में छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है खरीफ सीजन में उर्वरकों की मांग तेजी से बढ़ती है
इस फैसले से छत्तीसगढ़ के किसानों को कई स्तर पर राहत मिलेगी
सस्ती दर पर खाद उपलब्धता – डीएपी सहित अन्य उर्वरक कम कीमत पर मिलेंगे
खेती की लागत में कमी – इनपुट कॉस्ट घटेगी, जिससे लाभ बढ़ेगा
उत्पादनमें वृद्धि – समय पर खाद मिलने से पैदावार बेहतर होगी
कृषि आय में सुधार – सीधे किसानों की आमदनी पर सकारात्मक असर
छोटे और सीमांत किसानों को राहत जो महंगे खाद के कारण प्रभावित होते थे
प्रदेश प्रवक्ता किसान मोर्चा बी.पी. सिंह का बयान
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बी.पी. सिंह ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। ₹41,534 करोड़ की खाद सब्सिडी से छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे खेती की लागत कम होगी और उत्पादन बढ़ेगा, जिससे किसान आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार किसान समृद्धि के संकल्प को जमीन पर उतारने का काम कर रही है , और लगातार किसान हित में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत किसानों तक पहुंचाने का काम कर रही है ।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह निर्णय खरीफ 2026 के सीजन में छत्तीसगढ़ के कृषि क्षेत्र को मजबूती देगा, खासकर धान उत्पादक जिलों में इसका सीधा सकारात्मक प्रभाव दिखेगा

