नारी शक्ति वंदन सम्मेलन के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन का सामूहिक श्रवण

बिलासपुर। आज नारी शक्ति वंदन सम्मेलन – पंचायत से पार्लियामेंट तक, निर्णय नारी, नवभारत की तैयारी के अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायक संबोधन को भारतीय जनता पार्टी, बिलासपुर कार्यालय में सामूहिक रूप से अवलोकन किया गया।
इस दौरान भाजपा के महिला मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय बिलासपुर में बड़े स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री जी ने अपने उद्बोधन में नारी शक्ति के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं नवभारत निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के नवभारत निर्माण के संकल्प को आत्मसात करते हुए उसी दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व से ही देश का समग्र विकास संभव है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री हर्शिता पाण्डेय, महापौर पूजा विधानी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, गायत्री साहू, मंजूला सिंह, वंदना सिंह ठाकुर, नदनी क्षत्री, सुधा गुप्ता, श्रद्धा तिवारी, मंगला पाण्डेय, सरोज साहू, चंदना गोस्वामी, कुसुम साहू, कृश्ण तिवारी, जूही वर्मा, कविता वर्मा, रूकमणी सोनी, गायत्री सोनी, पूनम शुक्ला, सुमित्रा कोरी, शोभा कश्यप, चंदना गोस्वामी, रीना गोस्वामी, आरती टंडन, बबिता वासनिक, रेहाना बेगम, प्रमिला कश्यप, रेहाना बेगम अनिता वर्मा सहित महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *