समरसता दिवस” पर भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण द्वारा समरसता भोज आयोजन

मल्हार। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती, जिसे “समरसता दिवस” के रूप में मनाया जाता है, के पावन अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बिलासपुर ग्रामीण अंतर्गत मल्हार मंडल द्वारा सामाजिक समरसता, समानता एवं भाईचारे के संदेश को सशक्त रूप से प्रसारित करने हेतु “समरसता भोज” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब डॉ. अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक प्रमुखों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के आदर्शों—समानता, न्याय एवं बंधुत्व—को आत्मसात करने का संकल्प लिया तथा उनके द्वारा प्रदत्त संविधानिक मूल्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति समाज के सम्मानित एवं वरिष्ठ जनों का अभिनंदन किया गया, जिससे सामाजिक समरसता के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। कार्यक्रम में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक श्री अकत राम सिन्हा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से “समरसता भोज” में सहभागिता करते हुए सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश दिया।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा यह आयोजन न केवल बाबा साहब के आदर्शों को स्मरण करने का माध्यम बना, बल्कि समाज में समरसता, सम्मान और समान अवसर की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुआ है।

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन हमें समानता, न्याय और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है। समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त कर समरस समाज का निर्माण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश मंत्री सन्नी केशरी जी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, मल्हार नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी केवर्त, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुशील चौबे, पार्षद रामफल कांत,पीयूष पाटले , भाजपा मंडल महामंत्री श्री राजकुमार वर्मा जी, भाजयुमो जिला मंत्री अंकित मिश्रा, सेवानिवृत्त शिक्षक शेष नारायण गुप्ता,अवधेश नापित,हेमंत तिवारी,दिलीप पाण्डेय,आजूराम पाटले, छत्तू लहरें, जगजीवन पाटले, रामनारायण कांत,राजेश पाटले, तुलाराम पाटले,तमिश भारद्वाज,
रामप्रसाद, नीलकंठ पाटले,शिवचरण पाटले, गोकुल पाटले,प्रहलाद पाटले,शिवकुमार बघेल, विमल कांत, हरीश भारद्वाज,अमित टंडन, फलित रात्रे, जसपाल कांत, छोटेलाल पाटले, आकाश पाटले,बेदून भारद्वाज, राजकुमार पाटले, सूरज पाटले, तारकेश भारद्वाज, आकाश कांत,रोशन लहरें, प्रभात राय,सहित अनुसूचित जाति समाज के प्रमुख जन एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *