देश के करोड़ों युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक संदेश है कि लोकसभा में परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एंटी पेपर लीक कानून लाया, यह पहल केवल एक नया कानून नहीं, बल्कि उन लाखों विद्यार्थियों के परिश्रम और विश्वास को सम्मान देने का प्रयास है, जो वर्षों तक ईमानदारी से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं।
पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं ने युवाओं का मनोबल प्रभावित किया और भर्ती प्रक्रियाओं की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए। ऐसे में कठोर कानूनी व्यवस्था समय की आवश्यकता थी। नए कानून से परीक्षा माफियाओं, संगठित गिरोहों और तकनीक के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार होगा।
आज का युवा केवल अवसर नहीं, बल्कि निष्पक्ष अवसर चाहता है। उसे यह भरोसा चाहिए कि उसकी सफलता उसकी मेहनत और प्रतिभा से तय होगी, किसी अवैध नेटवर्क या भ्रष्ट तंत्र से नहीं। यही विश्वास किसी भी विकसित राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होता है। थोड़े दिन इसी जुलाई 2026पहले पंजाब में फार्मेसी के पेपर लीक और कर्नाटक में पेपर लीक यह सब घटना युवाहित को कमजोर करती है,
हालांकि, किसी भी कानून की वास्तविक सफलता उसके प्रभावी और निष्पक्ष क्रियान्वयन में निहित होती है। केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता के कारण यह बिल आबिया है,जो यह सुनिश्चित करता है, कि भविष्य में किसी भी अभ्यर्थी का सपना पेपर लीक जैसी घटनाओं के कारण नहीं टूटेगा।।
यह कानून उन युवाओं के लिए एक स्पष्ट संदेश है जो ईमानदारी से आगे बढ़ना चाहते हैं—अब व्यवस्था प्रतिभा को अवसर मिले और पेपर माफियाओं के लिए कोई जगह न बचे।
— योगेश साहू,स्वदेशी समर्थक व पॉलिटिकल ऑब्जर्वर

