पीएम श्री योजना से गांव के स्कूलों का होगा कायाकल्प  एवं उच्च शिक्षा होगी अब और अधिक आसान— अभिषेक घोरे (अनुसूचित जाति मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी)

बिलासपुर —-पीएम-श्री योजना के तहत अब गाँवों के सरकारी स्कूलों को आधुनिक और स्मार्ट बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लैब, विज्ञान प्रयोगशाला और उन्नत शिक्षण सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी, ताकि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
इसके साथ ही कॉलेजों में छात्र-शक्ति के हिसाब से सिम (सीट इन मैट्रिकुलेशन) बढ़ाने का निर्णय विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। इससे उच्च शिक्षा में दाखिले की संभावना बढ़ेगी और ग्रामीण व अर्ध-शहरी इलाकों के युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे।
सरकार द्वारा हर जिले में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की पहल भी शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी। डिजिटल लाइब्रेरी में ई-बुक्स, ई-जर्नल, करियर गाइडेंस सामग्री और ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म आसानी से उपलब्ध होंगे। इससे तैयारी कर रहे छात्रों, प्रतियोगी परीक्षार्थियों और कॉलेज विद्यार्थियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
कुल मिलाकर, इन सभी प्रयासों से उच्च शिक्षा अब अधिक सुलभ, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनती दिख रही है। गाँव का विद्यार्थी भी अब बड़े शहरों की तरह संसाधनों और तकनीक का लाभ ले सकेगा।

इन सभी बातों के लिए  अभिषेक घोरे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  को धन्यवाद कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *