राज्यों के कोने-कोने तक परिवहन का विस्तार: विकसित छत्तीसगढ़ ले रहा आकार, मुख्यमंत्री बस सेवा से ग्रामीण कनेक्टिविटी होगी और मज़बूत — अभिषेक घोरे (भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी)


बिलासपुर —- छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के दूरस्थ इलाकों तक आधुनिक परिवहन सुविधाएँ पहुँचाने के लिए बड़े स्तर पर पहल कर रही है। मुख्यमंत्री बस सेवा के विस्तार के साथ अब प्रदेश के ग्रामीण, वनांचल और कम धनत्व वाले क्षेत्रों तक सुगम और सस्ती यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
सरकार ने कम जनसंख्या घनत्व वाले ऐसे इलाकों की पहचान की है, जहाँ निजी बसें या नियमित परिवहन अभी प्रभावी रूप से उपलब्ध नहीं हैं। इन क्षेत्रों में 70 नई बसें संचालित करने के लिए दस करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे स्थानीय लोगों को स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, बाजार और जिला मुख्यालय तक बेहतर पहुँच मिलेगी।
इसके साथ ही राज्य के विभिन्न जिलों में नए रूटों का निर्माण, पुराने मार्गों का पुनर्गठन और समय सारिणी को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार संशोधित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री बस सेवा का उद्देश्य न सिर्फ परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाना है, बल्कि ग्रामीण रोजगार बढ़ाना, स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देना और सामाजिक संपर्क को मजबूत करना भी है।
सरकार का मानना है कि जब राज्य के हर कोने तक विश्वसनीय बस सेवाएँ पहुँचेंगी, तब शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के अवसर स्वतः बढ़ेंगे और विकसित छत्तीसगढ़ का लक्ष्य और सशक्त रूप लेगा।

इन सभी बातों के लिए और राज्य के बेहतर विकास के लिए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक घोरे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को कोटि-कोटि धन्यवाद कहा