ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ द्वारा रायपुर शहर में नवगठित 25 जोनल इकाइयों के सदस्यों के स्वागत, मार्गदर्शन एवं संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से वृंदावन हॉल में भव्य प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी जोनों से बड़ी संख्या में नव नियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ग्रीन आर्मी के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अमिताभ दुबे ने संगठन के मूल उद्देश्यों, अनुशासन, समर्पण एवं सामाजिक जिम्मेदारियों पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। उन्होंने सभी सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान एवं जनजागरूकता गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया।
प्रशिक्षण सत्र में श्रीमती मोनिका बागरेचा (नारी शक्ति), श्रीमती रात्रि लहरी (युवा शक्ति) एवं श्री टारगेट (जनसंपर्क) द्वारा प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। वक्ताओं ने टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, जनसंपर्क कौशल एवं संगठन विस्तार की रणनीतियों पर विशेष मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर श्रीमती भारती श्रीवास्तव (ब्लू विंग अध्यक्ष), श्रीमती मोनिका बागरेचा (ग्रीन विंग अध्यक्ष), श्री श्याम बघेल (व्हाइट विंग अध्यक्ष) एवं श्री संजय भौमिक (ब्राउन विंग अध्यक्ष) मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक ऊर्जावान एवं प्रेरणादायी बनाया।

कार्यक्रम के दौरान सभी नव नियुक्त जोनल सदस्यों को शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने संगठन के उद्देश्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव सदस्यों को संगठन की कार्यप्रणाली से अवगत कराना एवं उन्हें आगामी सामाजिक एवं पर्यावरणीय अभियानों के लिए तैयार करना रहा।
अंत में, आयोजकों द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की अपील की गई।

