बिलासपुर, छत्तीसगढ़:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण को भाजपा बिलासपुर में सभी मंडलों में सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देश के विकास, जनभागीदारी, नवाचार, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आम लोगों के प्रयासों को देश निर्माण की ताकत बताया और कहा कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव लाते हैं। उन्होंने समाज के हर वर्ग से सकारात्मक पहल करने की अपील की
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना और इसे प्रेरणादायक बताया। खासकर युवाओं और महिलाओं ने इसे अपने जीवन में अपनाने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में देशहित में कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।

मन की बात कार्यक्रम की प्रभारी रीना झा ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक रेडियो प्रसारण नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और जागरूक करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के विचार लोगों को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करते हैं और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि बिलासपुर में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी यह दर्शाती है कि आम जनता प्रधानमंत्री के संदेशों से जुड़ाव महसूस करती है और उन्हें अपने जीवन में उतारने के लिए तत्पर है।

26.04.2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात वार्ड क्रमांक 4 में बूथ प्रभारी शिवानी सोनी एवं अन्य सदस्यों द्वारा देखा एवं सुना गया वार्ड क्रमांक 9 भेड़ी मुड़ा खैकयापारा , वार्ड क्रमांक 5 में बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं वार्ड वासियों द्वारा देखा एवं सुना गया इसके अलावा प्रधानमंत्री के मन की बात को देवरी खुर्द मंडल में महिला मोर्चा महामंत्री प्रतिमा साहू एवं अन्य कार्यकर्ता गण, बूथ क्रमांक 211एंव बूथ क्रमांक 174 में बड़े ही उत्साह के साथ देखा और सुना गया


