मोदी जी के ‘मन की बात’ को कार्यकर्ताओं ने सुना -दिनेश राजपूत “गुरूजी”

तखतपुर: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज ‘मन की बात’ के 133 वें एपिसोड के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार राजपूत एवं सरगुजा संभाग प्रभारी किसान मोर्चा राजेश सिंह ठाकुर मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना।
यह कार्यक्रम विधानसभा बिलासपुर के मंडल पश्चिम, बूथ क्रमांक 65, वार्ड नंबर 18 तिलक नगर में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर विशेष चर्चा की गई, जिसे उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
दिनेश राजपूत ने कहा,
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश को नई दिशा देने वाला है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने का आह्वान आम जनता के लिए आर्थिक रूप से लाभकारी और पर्यावरण के लिए अत्यंत उपयोगी है। हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।”
वहीं राजेश सिंह ठाकुर ने कहा,
“प्रधानमंत्री मोदी जी ने ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरणादायक है। यह कार्यक्रम आमजन को जागरूक और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का संदेश देता है।”
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कश्यप, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सतीश यादव, जिला मंत्री धर्मेंद्र चंद्राकर, तथा अनंत, अखिलेश रजक, चिंटू सिंह, रुद्र सिंह, ऋषिकेश, आनंद कुमार, पंकज श्रीवास्तव, कामता सिंह, विनोद कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *