तेलीपारा में वनवासी विकास समिति का ग्रीष्मकालीन शिक्षा वर्ग शुरू, बच्चों में सीखने का उत्साह


बिलासपुर — वनवासी विकास समिति, छत्तीसगढ़ द्वारा 4 मई से 31 मई तक ग्रीष्मकालीन शिक्षा वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। यह शिक्षा वर्ग तेलीपारा स्थित समिति की बिल्डिंग में आहूत किया गया है, जहां प्रतिदिन बच्चों को नई–नई गतिविधियों के माध्यम से सीखने व व्यक्तित्व विकास का अवसर मिल रहा है।

शिक्षा वर्ग में सुबह से ही बच्चों की उपस्थिति उत्साहजनक देखी जा रही है। प्रशिक्षक बच्चों को हर दिन कुछ नया सिखाने पर ध्यान दे रहे हैं—जिसमें सामान्य ज्ञान, गणितीय कौशल, संस्कार शिक्षा, कहानी–कहानी, गीत, योगाभ्यास, खेलकूद तथा रचनात्मक गतिविधियाँ शामिल हैं।

इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मकता और टीम वर्क की भावना विकसित करना है।
इसी कड़ी में डी विनीता राव द्वारा शैक्षणिक वर्ग में बालिकाओं को हर्बल गुलाल बना सिखाया जिसमें आरती दांडेकर, उज्ज्वला शिंदे,शशि,रेनू, गीता एवं कमला का सहयोग प्राप्त हुआ

ज्ञात हो कि इस शैक्षणिक वर्ग में लगभग 40 से अधिक बालिकाएं हिस्सा ले रही है इस शैक्षणिक वर्ग के बारे में समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि यह ग्रीष्मकालीन वर्ग बच्चों की छुट्टियों को उपयोगी बनाने तथा उन्हें सकारात्मक दिशा देने का माध्यम है। साथ ही स्थानीय अभिभावकों ने  इस पहल की सराहना की अभिभावकों का मानना है कि इससे बालिकाओं का   संपूर्ण विकास होगा। शिक्षा वर्ग 31 मई तक इसी उत्साह और ऊर्जा के साथ जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *