बस्तर में गोलियों की गूंज नहीं, अब विकास का शंखनाद—नवा रायपुर उभर रहा तकनीकी हब के रूप में, युवाओं के लिए खुल रहे नए अवसर”


बिलासपुर — छत्तीसगढ़ में विकास की रफ्तार नई दिशा पकड़ चुकी है। कभी हिंसा और गोलियों की गूंज के लिए पहचाने जाने वाला बस्तर संभाग आज तेजी से प्रगति के नए आयाम गढ़ रहा है। सरकार की नियद नेल्लानार  योजना समेत विभिन्न विकासोन्मुखी नीतियों ने यहां स्थायी शांति और प्रगति की बुनियाद को मजबूत किया जा रहा है।
बस्तर में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और कनेक्टिविटी के व्यापक विस्तार ने स्थानीय लोगों के जीवन में ठोस सुधार लायाजा यह है। अब यहां सुरक्षा और भय की जगह रोजगार, उद्यम और आधुनिक सुविधाओं की नई संभावनाएँ आकार ले रही हैं।
इसी सकारात्मक बदलाव की कड़ी में नवा रायपुर (अटल नगर) देश के उभरते टेक-हब के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है। अत्याधुनिक आधारभूत संरचना के साथ यहां आईटी पार्क, बिज़नेस सेंटर, और डिजिटल इकोसिस्टम का निर्माण युवाओं के लिए स्वर्णिम भविष्य की राह तैयार कर रहा है।
आईटी पार्क में स्थापित नई कंपनियाँ प्रदेश के युवाओं को तकनीक आधारित नौकरियों का अवसर देंगी। इसके साथ ही सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग, एआई लैब्स और डाटा सेंटर जैसे अत्याधुनिक उद्योगों की दिशा में उठाए गए कदमों से न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को नई उड़ान मिलेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर टेक्नोलॉजी मैप में अपनी अलग पहचान दर्ज कराएगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि इन प्रोजेक्ट्स से आने वाले वर्षों में लाखों रोजगार सृजित होंगे। बस्तर और नवा रायपुर का यह विकास मॉडल प्रदेश को आधुनिक, समावेशी और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।
सरकार का लक्ष्य स्पष्ट है—“बस्तर से नवा रायपुर तक विकास की नई धारा, हर युवाओं को मिलेगा सम्मान व अवसर।”

इन सभी बातों के लिए और राज्य के बेहतर विकास के लिए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक घोरे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बहुत-बहुत धन्यवाद कहा