सुशासन तिहार बना जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का माध्यम : विधायक श्री धरमलाल कौशिक

राशनकार्ड, उज्जवला गैस कनेक्शन पाकर खिले महिलाओं के चेहरे

खम्हारडीह शिविर में 730 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण
बिलासपुर, 11 मई 2026/बिल्हा विकासखण्ड के खम्हारडीह में सुशासन तिहार शिविर बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। शिविर में हितग्राहियों को योजनाओं का सीधा लाभ मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने भी शिविर की सराहना करते हुए योजनाओं की जानकारी ली। शिविर में कुल 1259 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 730 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के निराकरण के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई। शिविर में बिल्हा जनपद अध्यक्ष श्री रामकुमार कौशिक, जिला पंचायत सदस्य श्री गोविंद राम यादव , जनपद सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, सीईओ जनपद श्री कुमार लहरे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
जिला स्तरीय सुशासन तिहार शिविर को संबोधित करते हुए बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि “सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। शिविरों में लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका मौके पर समाधान किया जा रहा है। यह अभियान आमजन के विश्वास को और मजबूत करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की योजनाएं सीधे आमजन तक पहुंच रही हैं। शासन का उद्देश्य यही है कि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सरलता और पारदर्शिता के साथ पहुंचे। जनपद अध्यक्ष श्री रामकुमार कौशिक ने कहा कि “सुशासन तिहार के शिविर ग्रामीणों के लिए काफी लाभकारी साबित हो रहे हैं। लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है और विभिन्न योजनाओं का लाभ भी एक ही स्थान पर मिल रहा है। जनभागीदारी से ही सुशासन की भावना मजबूत होगी। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि “सुशासन तिहार का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करना है। शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। जल संरक्षण, स्वच्छता और जनभागीदारी जैसे कार्यों में सभी की सहभागिता आवश्यक है।
खम्हारडीह शिविर में 55 हितग्राहियों को राशनकार्ड, 4 को श्रम कार्ड, 152 को मनरेगा जॉब कार्ड, 15 को लर्निंग ड्राईविंग लाईसेंस, 6 का आधार कार्ड, 25 महिला हितग्राहियों का उज्जवला गैस कनेक्शन, 5 को कृषक ऋण पुस्तिका, 1 समूह मछली जाल एवं 155 लोगों का बीपी, शुगर जांच, 165 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *