154 ग्रामों के सरपंच, सचिव, तकनीकी सहायक होंगे शामिल
बिलासपुर, 14 मई 2026/कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिले के 154 ग्रामों में वी वायर टेक्नोलॉजी एवं पोंड विथ इंजेक्शन वेल के माध्यम से भू-जल संवर्धन कार्याें से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन 15 मई को सवेरे 10 बजे से पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभागृह शनिचरी बाजार में किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में चारों विकासखण्डों के संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव तथा जनपद पंचायतों के सभी उप अभियंता, तकनीकी सहायकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। सभी प्रशिक्षणार्थियों को उक्त प्रशिक्षण में निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

