पुरुषोत्तम मास में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन, 27 मई को निकलेगी कलश यात्रा, कश्यप परिवार होगा मुख्य यजमान


बिलासपुर —पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर सार्वजनिक श्रीमद् भागवत कथा एवं मूल पाठ का दिव्य आयोजन 27 मई से 4 जून तक प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से किया जा रहा है। यह भव्य धार्मिक कार्यक्रम चटर्जी गली, सरकंडा, बिलासपुर में आयोजित होगा, जहां श्रद्धालुओं के लिए पूर्ण धार्मिक वातावरण और आध्यात्मिक अनुभव की व्यवस्था रहेगी।
इस आयोजन का संयोजन ज्ञान गंगा भागवत समिति एवं नारी शक्ति समिति के द्वारा किया जा रहा है। कथा के प्रथम दिन 27 मई को कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। कलश यात्रा के साथ ही पूरे कथा कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।
सार्वजनिक श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास के रूप में
आचार्य पंडित अभिषेक मिश्रा जी, बंधवा पारा, सरकंडा श्रीधाम वृंदावन से पधारेंगे और अपने मधुर वाणी से भागवत महापुराण के दिव्य प्रसंगों का रसपान कराएंगे।
इस आयोजन में मुख्य यजमान कश्यप परिवार होंगे, जो पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों में प्रमुख रूप से सम्मिलित रहेंगे।
धार्मिक आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण यह कथा आयोजन सरकंडा सहित पूरे बिलासपुर क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। श्रद्धालुओं से आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन कथा का लाभ लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *