सेंट यूजिन इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल (सीबीएसई), मुढीपार बिल्हा बिलासपुर में आयोजित समर कैंप 2026 का समापन समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, सेंट यूजिन स्कूल मुढ़िपार के द्वारा 15 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक, समर कैंप आयोजन विद्यालय के खेल मैदान मे

किया गया, जिसमे विभिन्न खेल फुटबॉल, बॉल बैडमिंटन, खो-खो,शतरंज, कराते का आयोजन किया गया, जिसमे पुरे एक महीना खिलाड़ियों को खेलो का विशेष प्रशिक्षण दिया, खेल की बारिकिया सिखाया गया, समापन समारोह के मुख्य अतिथि, फादर ज्ञानमप्रगासन और फादर सेबास्टिन रहे,सभी

खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी मेडल प्रदान किया गया मुख्य अतिथि के द्वारा, समर कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार दिया गया, स्कूल के प्राचार्य फादर मार्टिन ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनायें दी और उज्जवल भविष्य की कामना की, इस बीच कार्यक्रम मे स्कूल व्यायाम सूरज नायक साथी शिक्षक अमरदीप कुजूर, और सभी खिलाडी, कोच, पालकगण मौजूद रहे!



