राहुल गांधी की टिप्पणी पर भड़के भाजयुमो, कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला; अमर बोले—यह 140 करोड़ भारतीयों का अपमान


बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर शहर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक, पुराना बस स्टैंड में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी व दीपक बैज के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने राहुल गांधी व दीपक बैज के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और अराजक मानसिकता का परिचायक बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में मर्यादा, औचित्य और सामाजिक सद्भाव अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, लेकिन राहुल गांधी का हालिया बयान इन मूल्यों के विपरीत है। लगातार चुनावी पराजय के कारण कांग्रेस नेताओं की भाषा और व्यवहार में हताशा स्पष्ट दिखाई दे रही है।
अमर अग्रवाल ने आगे कहा कि क्या नक्सलवाद का उन्मूलन, देश की सीमाओं की रक्षा और तिरंगे की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाना देशद्रोह है? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। लम्बे समय से सत्ता से दूर रहने की निराशा ने कांग्रेस पार्टी को लोकतांत्रिक मर्यादाओं की सीमाएं लांघने पर विवश कर दिया है।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता का कड़ा बयान
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने राहुल गांधी और दीपक बैज के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुशल एवं दृढ़ नेतृत्व से आतंकवाद व नक्सलवाद जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना करते हुए देश की सुरक्षा को अभूतपूर्व मजबूती प्रदान की है। भारत को विश्व मंच पर सम्मानित, सक्षम एवं निर्णायक शक्ति के रूप में स्थापित किया है।
ऐसे शीर्ष नेतृत्व के विरुद्ध की गई घृणित टिप्पणी न केवल अत्यंत निंदनीय है, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं का सीधा अपमान भी है।
पुतला दहन में उपस्थित कार्यकर्ता
पुतला दहन में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, महापौर पूजा विधानी, सभापति विनोद सोनी, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भूगल, मनीष अग्रवाल, महेश चंद्रिकापुरे, चंद्रप्रकाश मिश्रा, गौरी गुप्ता, सनी केशरी, वैभव गुप्ता, केतन वर्मा, राजकंवल कश्यप, मनीष बाजपेयी, देवेश खत्री, नीलेंद्र सिंह, अंकित पाल, नितिन पटेल, आशीष गुप्ता, राहुल सिंह, मोनू रजक, अमित सिंह, अंकित गुप्ता, अमर राजपूत, विश्वजीत ताम्रकार, साहिल कश्यप, देवाशीष दत्ता, तनुज बोहरा, योगेश देवांगन, विवेक ताम्रकार, पृथ्वी श्रीवास, संदीप श्रीवास, विवेक शर्मा, विहद रानी, आकाश यादव, मुकेश शर्मा, पंकज जयरसवाल, गुलशन खाण्डेकर, मोनू मिश्रा, शुभम यादव, अमन सोनी, तुषार साव, शिवांश शुक्ला, मनीष कौशिक, विकास यादव, अशोक राजपूत, भानु श्रीवास, अरुण लाकर, आकाश पाटले, किशन यादव, अनिकेत श्रीवास, आदर्श बेरीया, शुभम मिश्रा, अमन सतलुजा, माधव शर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक घोरे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *