
बिलासपुर, मस्तूरी/ सीपत रेस्टहाउस में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत की मासिक बैठक में मस्तूरी विधायक एवं विधानसभा उपसचेतक माननीय श्री दिलीप लहरिया जी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा किये, साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक सशक्त बनाने एवं जनता की समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय रहने का संदेश दिये।
इस अवसर पर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेन्द्र गंगोत्री जी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेंद्र धीवर जी सहित क्षेत्रीय कांग्रेस पदाधिकारीगण, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तत्पश्चात सीपत स्थित हंसा पेट्रोल पंप के समीप पेट्रोल एवं डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में आयोजित आंदोलन में शामिल होकर माननीय विधायक श्री दिलीप लहरिया जी ने आम जनता की आवाज बुलंद किये।
उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से आमजन, किसान, मजदूर एवं मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। जनता पर पड़ रहे इस आर्थिक बोझ के खिलाफ संघर्ष निरंतर जारी रहेगा तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाता रहेगा। ✊🏻🇮🇳


