भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 जिला प्रशिक्षण वर्ग का दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 जिला प्रशिक्षण वर्ग का दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर एवं पार्टी का ध्वजा रोहण कर किया गया। तत्पश्चात सरकार के विभिन्न योजनाओं व पार्टी के संगठन के प्रदर्शन का उद्घाटन किया गया इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री अरूण साव, महासमुंद सांसद व जिला संगठन प्रभारी रूपकुमारी चैधरी, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, योग आयोग के अध्यक्ष व प्रशिक्षण प्रभारी रूपनारायण सिन्हा, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, महापौर पूजा विधानी, प्रशिक्षण सहप्रभारी राजीव सिंह, सभापति विनोद सोनी, जिला महामंत्री सोमेश तिवारी, प्रदीप कौशिक सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के प्रथम सत्र को बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने प्रशिक्षण का महत्व बताते हुए कहा कि विधायक बनने के पश्चात मन में यह सवाल था कि विधायक बनने के बाद अब प्रशिक्षण कार्यक्रम का क्या औचित्य है किंतु जब राष्ट्रीय प्रवक्ता आये और उन्होंने संबंधित विषयों पर विचार व्यक्त किये तब इसकी आवश्यकता हमें समझ में आयी। जिस प्रकार चिकित्सकों एवं वकीलों का प्रशिक्षण आवश्यक है उसी प्रकार कार्यकर्ताओं को परिवक्व करने के लिये प्रशिक्षण आवश्यक है। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को समय-समय पर प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। विचारधारा कार्यपद्धति अतीत की योजनाओं और भविष्य के दर्शन हो जाते है। प्रशिक्षण कार्यक्रम से अच्छे कार्यकर्ताओं का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। आज आजादी के बाद सैकड़ों नये राजनीतिक दल बन कर कुछ दिनों बाद विलुप्त हो गये किंतु भाजपा निरंतर प्रवाह से चलती रही। संगठन को तैयार करने के लिये विचार और वैचारिक पृष्ठभूमि तैयार करना होता है। पारिवारिक पृष्ठभूमि तैयार कर संगठन का विस्तार किया जाता है कार्यकर्ताओं से आत्मिक संबंधो का मूलमंत्र के साथ पारिवारिक संबंधों के आधार पर संगठन के विस्तार को सार्थकता प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्र को प्रगति पथ की ओर ले जाने 24 घंटे सक्रिय रहते है। भाजपा संगठन एक ऐसा संगठन है तो 6 चरणों में चलता है। जहाॅ बूथ शक्ति केन्द्र मंडल जिला प्रदेश राज्य और अखिल भारतीय स्तर पर इसकी धुरी टिकी हुई है।
द्वितीय सत्र में ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने अपने संबोधन में कहा कि व्यक्तित्व विकास मानसिक शारीरिक रूप से होता है। इसे और अधिक प्रभावशील तरीके से करना चाहिये। इन कार्यो के भविष्य के परिणामों पर भी विशेष ध्यान रखना चाहिये। आपको दिये गये दायित्वों का निर्वहन स्वयं समझदारी एवं जिम्मेदारी से करनी चाहिये ताकि उसकी सार्थकता बनी रहे और आपके कार्य लोगो को दिखाई दे समाज की प्रत्येक गतिविधियों पर हमारी संवेदनशीलता होनी चाहिये। इस पर बारीकी के साथ अध्ययन कर उसके सभी अच्छे बुरे पहलुओं पर विचार करना हम सभी का दायित्व है।

प्रशिक्षण अभियान के तृतीय सत्र को संबोधित करते हुए संभाग सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर विषय पर कहा कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा के नाम से जाना जाता है किसानों को भाजपा सरकार द्वारा 31 सौ रूपये प्रति क्विंटल धान का मूल्य दिया जा रहा है। इससे किसानों की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। छत्तीसगढ़ में हर किसी के घर में बोरे बासी खाया जाता है, लेकिन कांग्रेस सरकार ने प्रोपोगंडा कर करोड़ों रूपये फूक दिये। छत्तीसगढ़ की अपनी अलग संस्कृति है यहां पंडवानी पंथी राउत नाचा ददरिया फाग आदि गाने की सांस्कृतिक परंपरा है कांग्रेस सरकार ने नक्सली समस्या को बढ़ावा दिया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह की दृढ़ इच्छा शक्ति वजह से पूरे देश में 31 मार्च से पूर्व नक्सलवाद का खात्मा हो गया।
इस अवसर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने चतुर्थ सत्र में मीडिया प्रबंधन पर अपना सारगर्भित उद्बोधन दिया। एक बेहतरीन मीडिया कर्मी की भांति उन्होंने मीडिया प्रबंधन पर विभिन्न उदाहरण पेश करते हुए अनुभवी पत्रकार की तरह संबोधित किया। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान पं.बंगाल के अनुभवों को भी लोगो से साझा किया। उनके पूरे संबोधन के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता की झलक दिखाई दी। हर किसी ने उनके संबोधन की तारीफ की।

पंचम सत्र को संबोधित करते हुए सांसद महासमुंद जिला प्रभारी रूपकुमारी चैधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश वैभवशाली और गौरवशाली राष्ट्र के रूप में विश्व में अपनी छवि बना ली है। आज हम उनके नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में प्रगति कर रहे है। भारत के 22 राज्यों सहित देश के 72 प्रतिशत भाग में भगवा लहरा रहा है। पं.बंगाल में भी अब भगवा लहरा रही है। 78 प्रतिशत लोगों को व्यक्तिगत रूप से योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरू के रूप में स्थापित करने की दिशा में हमारा प्रयास होना चाहिये। इसके लिए हमें कार्य विस्तार की आवश्यकता है।
आज के अंतिम षष्टम सत्र में भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय ने लाभार्थी संपर्क, सोशल मीडिया, आईटी एवं एआई, मातृ शक्ति समूह, कार्यालय एवं कोष प्रबंधन, मीडिया प्रबंधन विमर्श विषयों पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को विस्तृत रूप से जानकारी दी। कार्यक्रम के प्रारंभ में युवा जिलाध्यक्ष दीपक सिहं ने स्वागत भाषण देते हुए आज इस प्रशिक्षण अभियान के महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप कौशिक ने किया। इस मौके पर उप-मुख्यमंत्री अरूण साव, महासमुंद सांसद व जिला संगठन प्रभारी रूपकुमारी चैधरी, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, योग आयोग के अध्यक्ष व प्रशिक्षण प्रभारी रूपनारायण सिन्हा, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, महापौर पूजा विधानी, प्रशिक्षण सहप्रभारी राजीव सिंह, सभापति विनोद सोनी, जिला महामंत्री सोमेश तिवारी, प्रदीप कौशिक पूर्व सांसद लखनलाल साहू, गुलशन ऋषि, अमरजीत सिंह दुआ, राजेश त्रिवेदी, चंद्रप्रकाश बाजपेयी किशोर राय, रामदेव कुमावत, पुनीता डहरिया, पेंगन वर्मा, अजीत सिंह भोगल, प्रवीण दुबे, संतोष कौशिक, अश्वनी शर्मा, रानू सिदार, रितेश अग्रवाल, सुक्रीता लहरे, चंदना गोस्वामी, गायत्री दुबे, प्रदीप शुक्ला, केके शर्मा, दुर्गेश पाण्डेय, गौरी गुप्ता, राकेश तिवारी, देवेश खत्री, वैभव गुप्ता, स्नेहलता शर्मा, दिनेश राजपूत, घनश्याम कौशिक, तुलसी बघेल, मो.हनीफ, श्याम सिंह ध्रुव सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *