बिलासपुर-योग आयोग के अध्यक्ष नारायण सिन्हा का मंगलवार को बिलासपुर में निधन हो गया। वे भारतीय जनता पार्टी के “पंडित दीनदयाल आदर्श प्रशिक्षण महाअभियान” के तहत बिलासपुर जिले में जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान अचानक उनके सीने में दर्द शुरू हो गया और सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार भाजपा द्वारा बिलासपुर जिले में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सोमवार और मंगलवार को किया गया था। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रभारी प्रशिक्षण के रूप में रूप नारायण सिन्हा शामिल हुए थे। वे बिलासपुर मे शिविर के समापन कार्यक्रम में उपस्थित थे।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान अचानक उनकी छाती में तेज दर्द उठा। मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं और सहयोगियों ने उन्हें सिम्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया । हालाँकि अस्पताल के डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मृत्यु कार्डियक अरेस्ट से हुई है।
घटना की जानकारी होने पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने सिम्स प्रबंधन से फोन पर चर्चा कर आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
घटना के बाद सिम्स अस्पताल में भाजपा नेताओं और अधिकारियों की भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल पहुंचने वालों में धरमलाल कौशिक, नारायण चंदेल समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे। वहीं प्रशासन जिला और डॉक्टर संजय अग्रवाल, एसपी रजनेश सिंह और अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।
भारतीय जनता पार्टी के लिए यह घटना बेहद दुखद मानी जा रही है। प्रशिक्षण शिविर के दौरान अचानक हुई इस दुर्घटना से भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई


