तहसील कार्यालय बिलासपुर स्थित बंद रेलवे आरक्षण टिकट काउंटर को पुनः चालू कराने सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर —- तहसील कार्यालय बिलासपुर स्थित रेलवे आरक्षण टिकट काउंटर पिछले लगभग 6 माह से बंद होने के कारण आम नागरिकों, वरिष्ठजनों, महिलाओं एवं ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस महत्वपूर्ण जनसमस्या को लेकर  माननीय Tokhan Sahu जी को पत्र सौंपकर तहसील कार्यालय स्थित रेलवे आरक्षण टिकट काउंटर को पुनः प्रारंभ कराने की मांग की है।

साथ ही इस विषय की प्रतिलिपि कलेक्टर महोदय एवं मंडल रेल प्रबंधक (DRM) बिलासपुर को भी प्रेषित की गई है, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

जनता की सुविधा और अधिकारों के लिए हमारा यह प्रयास आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *