आदि शक्ति जश्न एवं अवार्ड्स 2026छत्तीसगढ़ में पहली बार सभी आयु वर्ग की महिलाओं के लिए सम्मान, मनोरंजन और प्रतिभा का महामंच

भिलाई, 28 मई 2026: महिला सशक्तिकरण को समर्पित छत्तीसगढ़ का सबसे विशिष्ट आयोजन “आदि शक्ति जश्न एवं अवार्ड्स 2026” आगामी 2 जून 2026 को VMS द्वारा भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है।

आयोजन की संयोजिका श्रीमती कविता सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ में इस प्रकार का आयोजन, जहाँ एक ही मंच पर महिलाओं को सम्मान, मनोरंजन, एक्टिविटीज़ और अवार्ड्स प्रदान किए जाएं, पहली बार हो रहा है। यह कार्यक्रम हर उम्र की महिलाओं के लिए खुला है।

श्रीमती सिंह ने कहा, “मैं स्वयं एक महिला हूँ और पिछले 8 वर्षों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हूँ। यह मंच उन सभी अदृश्य शक्तियों को सलाम है जो घर, समाज और प्रदेश को आगे बढ़ा रही हैं।”

मुख्य अतिथि:

  1. डॉ. वर्णिका शर्मा – अध्यक्ष, राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग, छ.ग. शासन 2. श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी – माननीय स्वास्थ्य मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
    विशिष्ट अतिथि:
  • श्रीमती अजंता चौधरी • श्रीमती कविता राठी • श्रीमती कविता कुंभज • सुश्री खुशबू शर्मा • सुश्री दीपाक्षा जैन • सुश्री अनिकेता भारद्वाज • श्री डी.पी. गोस्वामी जी
    निर्णायक मंडल:
  • श्रीमती सोनम श्रीवास्तव • श्रीमती अनुराधा तेथवार • श्रीमती ममता प्रसाद
    आयोजक समिति प्रदेश के सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया को इस ऐतिहासिक आयोजन को कवर करने हेतु सादर आमंत्रित करती है।

आयोजन स्थल एवं समय की विस्तृत जानकारी के लिए संपर्क करें:

श्रीमती कविता सिंह (आयोजक – VMS)
मोबाइल: 7489921106

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *