मोदी सरकार के 12 साल विकास के, विश्वास के ,जनकल्याण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम की रूपरेखा के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भाजपा कार्यालय बिलासपुर में संपन्न

बिलासपुर। लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी सरकार के 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा जनसम्पर्क अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भाजपा कार्यालय बिलासपुर में किया गया, जिसमें मुख्यवक्ता क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री मा.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी राष्ट्रप्रथम के संकल्प के साथ निरंतर प्रधानमंत्री के रूप में सेवा दे रहे है। नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में एनडीए सरकार के ऐतिहासिक उपलब्धियों से परिपूर्ण 12 वर्ष 7 जून 2026 को पूर्ण हो रहे है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने गरीब, शोषित एवं वंचित वर्गो के कल्याण हेतु उल्लेखनीय कार्य किए है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभान्वित करना, नारी शक्ति का सशक्तिकरण तथा देश का समग्र विकास हमारी प्रमुख उपलब्धियां रही है। वैश्विक चुनौतियों को अवसरों में परिवर्तित करते हुए सरकार विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रही है। आगामी दिनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक निरंतर निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बनेंगे और जनसेवा के अपने सार्वजनिक जीवन में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित करेंगे। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन के निर्देशानुसार 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के पूर्ण होने के शुभ अवसर पर 5 जून से 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। श्री सवन्नी ने बताया कि विभिन्न कार्यक्रम के तहत् मीडिया संवाद कार्यक्रम के तहत् मंत्री विधायक प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे, वृक्षारोपण करना है, स्वच्छता अभियान चलाना है, विशेष जनसंपर्क अभियान चलाना है।
भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि जिले से लेकर बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत समाज के अलग-अलग वर्गों के बीच जनसंपर्क अभियान, स्वच्छता अभियान, प्रगति पदयात्रा, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन आयोजनों के सफल संचालन के लिए जिले एवं मंडल स्तर पर टोली का गठन भी किया गया है। सभी कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कार्यशाला के शुरूवात में प्रस्तावना रखते हुए कहा कि पार्टी का उद्देश्य मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करें और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करें। साथ ही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को वृहद स्तर पर मनाने का भी आह्वान किया गया। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया।
कार्यशाला के अंत में वरिष्ठ प्रचारक एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष स्व.रूपनारायण सिन्हा के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।
कार्यशाला में के्रडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला महामंत्री सोमेश तिवारी, प्रदीप कौशिक, अजीत सिंह भोगल, संतोष कौशिक, देवेन्द्र कौशिक, रितेश अग्रवाल, दुर्गेश पाण्डेय, वैभव गुप्ता, स्नेहलता शर्मा, दिनेश राजपूत, घनश्याम कौशिक, मो.हनीफ, लक्ष्मीनारायण कश्यप, शैलेन्द्र यादव, देवेन्द्र पाठक, दिनेश साहू, नैनलाल साहू, विजय यादव, नारायण गोस्वामी, संजय गुप्ता, दीपक साहू, आशुतोष शर्मा, विकास सलूजा, पल्लव धर, जुगल अग्रवाल, वंदना जेण्ड्रे, संगीता कुशवाहा, तुलसी कौशिक सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *