छत्तीसगढ़ के मल्हार और खिलाड़ियों का जिक्र कर प्रधानमंत्री ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव,मन की बात प्रभारी रीना झा के नेतृत्व में सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का 134वां ‘मन की बात’ कार्यक्रम


बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम बेलतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बूथ क्रमांक 174, वार्ड क्रमांक 13 पं. दीनदयाल मंगलानगर, मंगला बिलासपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मन की बात प्रभारी रीना झा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक कार्यों, जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार और युवाओं की उपलब्धियों का उल्लेख किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर मल्हार का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए उसकी गौरवशाली विरासत को देश के सामने रखा। साथ ही उन्होंने प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों की उपलब्धियों की भी सराहना की, जिससे छत्तीसगढ़वासियों में गर्व और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं को खेल, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने में छिपी प्रतिभाएं आज भारत की नई पहचान बन रही हैं और छत्तीसगढ़ भी इस दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों पर चर्चा करते हुए कहा कि मल्हार और छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का उल्लेख पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इससे प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।। इस दौरान उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज हित के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

मन की बात प्रभारी रीना झा ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक विरासत और प्रतिभाओं को सम्मान दिलाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।

इस पूरे कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 12 एवं 14 के पार्षद रमेश पटेल, हेमंत मरकाम, मंडल उपाध्यक्ष जिला पदाधिकारी श्री दारा सिंह, रीना झा ,जयंती सोनी, वीणा तिवारी, सरिता धीवर, धर्मेंद्र सूर्यवंशी, देवेंद्र पटेल ,विवेक सैनी ,बबलु कोरी व कार्यकर्ता बंधुओं की उपस्थिति में मन  की बात देखी एवं सुनी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *